साहिबगंज जिले के राजमहल-मंगलहाट मुख्य पथ पर गुरुवार सुबह गौतम लकड़ी मील में भीषण आग लग गई। मील वार्ड नंबर दो के महाजन टोली में स्थित है। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दूर तक दिखाई दे रही थी लपटें लकड़ी मील में बड़ी मात्रा में लकड़ी रखी थी। आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दीं। धुआं उठता देख आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही नगर पंचायत से पानी टंकी और दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक मील में रखी सारी लकड़ी जलकर राख हो चुकी थी। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।


