वाहन चालक भर्ती परीक्षा को लेकर विवाद:खेल मैदान में स्थानीय लोगों ने किया विरोध, बोले- बड़ी गाड़ियां चलने से पिच खराब होगी

मरवाही वन मंडल द्वारा स्थानीय फिजिकल मैदान में वाहन चालक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए मैदान में बड़ी-बड़ी ट्रक चलाई जा रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने इस कार्यक्रम का विरोध किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लोग मैदान में मॉर्निंग वॉक करने आते है। ट्रकों के चलने से मैदान खराब हो जाएगा। उन्होंने बताया कि फिजिकल कॉलेज के छात्रों और स्थानीय लोगों ने मिलकर इस मैदान को साफ-सुथरा रखा है। ट्रकों से क्रिकेट पिच के खराब होने की भी आशंका है। मैदान खराब होगा तो मरम्मत करा देंगे – प्रशासन मरवाही वन मंडल के डीएफओ रौनक गोयल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि यह एक शासकीय कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि मॉर्निंग वॉक करने वालों के जाने के बाद ही परीक्षा आयोजित की जा रही है। डीएफओ ने आश्वासन दिया कि अगर मैदान खराब होता है तो उसकी मरम्मत करा दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *