मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना:चिरमिरी में ग्रामीणों का मुफ्त इलाज, मोबाइल मेडिकल यूनिट में 42 तरह की जांच की सुविधा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में दो मोबाइल मेडिकल यूनिट की सेवाएं दी जा रही हैं। मोबाइल यूनिट रोजाना सुबह 8 बजे से शाम 3 बजे तक विभिन्न वार्डों में कैंप लगाती है। यहां मरीजों की 42 प्रकार की जांच की जाती है। साथ ही मुफ्त दवाएं भी दी जाती हैं। हाल ही में वार्ड क्रमांक 5, आर्टिशियन ब्लॉक वेस्ट चिरमिरी में लगे कैंप में 63 मरीजों की जांच की गई। इनमें 25 महिलाएं और 18 पुरुष शामिल थे। 16 मरीजों के लैब टेस्ट किए गए और 62 मरीजों को दवाएं वितरित की गईं। घर के पास ही मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नगर निगम चिरमिरी के आयुक्त रामप्रसाद आचला ने बताया कि इस योजना से लोगों को घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। वे नियमित रूप से इस सेवा की मॉनिटरिंग करते हैं। कैंप में डॉ. किरण किशोर, डॉ. सुमन पांडेय, एएनएम सुनिता कारफारमा, लैब टेक्नीशियन सुशील यादव, फार्मासिस्ट नैन्सी, सुभाष, रोशन सिंह और लैब टेक्नीशियन अलमा एक्का सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *