फिल्म सिकंदर ने चार दिनों में वर्ल्डवाइड 141 करोड़ कमाए:डोमेस्टिक कलेक्शन 84 करोड़; जानें सलमान की पिछली कुछ फिल्मों के रिकॉर्ड्स

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर ने चार दिनों में अब तक 84.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन यानी बुधवार को 9.75 करोड़ की कमाई की। इसके अलावा, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 141 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार कर लिया है। सिकंदर का कलेक्शन अब तक.. सलमान की पिछली फिल्मों के कलेक्शन पर नजर… साल 2023 में सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 339 करोड़ का कलेक्शन किया था। उसी साल किसी का भाई किसी की जान भी रिलीज हुई थी, जिसने 175 करोड़ की कमाई की थी। 30 मार्च को रिलीज हुई थी सिकंदर फिल्म सिकंदर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पहली बार सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आई हैं। गजनी जैसी बेहतरीन फिल्म डायरेक्ट कर चुके एआर मुरुगदास ने इसे डायरेक्ट किया है। वहीं, फिल्म में शरमन जोशी, काजल अग्रवाल, सत्यराज, प्रतीक बब्बर भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म की कहानी राजकोट के राजा संजय पर बनी है, जो मिनिस्टर के बेटे को सबक सिखाकर बड़ी दुश्मनी मोल लेता है। इस बदले की लड़ाई में संजय पत्नी साईंश्री को खो देता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *