किराणा दुकान की आड़ में मादक पदार्थ तस्करी, 1 गिरफ्तार:82 किलो डोडा-पोस्त, 1.450KG अफीम बरामद, अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए

किराणा दुकान की आड़ में मादक पदार्थ तस्करी कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 82 किलो डोडा-पोस्त, 1.450 किलो अफीम बरामद किया है। बाड़मेर डीएसटी और रीको पुलिस टीम ने विष्णु कॉलोनी इलाके में संयुक्त कार्रवाई की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए आंकी गई है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- डीएसटी को सूचना मिली थी कि रीको थाने के विष्णु कॉलोनी इलाके में किराणा दुकान की आड़ में मादक पदार्थ का कारोबार हो रहा है। इस पर टीम ने गुरुवार शाम को दबिश दी गई। दुकान की तलाशी लेने पर उसमें अलग-अलग प्लास्टिक कट्‌टों में 82 किलो डोडा-पोस्त और 1 किलो 450 ग्राम अफीम मिला। इस पर पुलिस ने दुकानदार दमाराम पुत्र देराजराम निवासी लीलसर शेरपुरा चौहटन को गिरफ्तार किया। अवैध मादक पदार्थ को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। एसपी ने कहा कि दुकान मालिक को लेकर रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। कि उसकी और से किस शर्त पर दुकान किराए पर दी गई थी। लीगल नहीं होने पर दुकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी अमीन खान, एएसआई मेहाराम, हेड कांस्टेबल प्रेमाराम, कांस्टेबल नारायणराम, कांस्टेबल जोगेंद्र, मालाराम, कमांडो संदीप, ड्राइवर कांस्टेबल स्वरूपसिंह, रीको थानाधिकारी मनोज सामरिया, हेड कांस्टेबल केसरराराम, कांस्टेबल नींबाराम, पीराराम, हरजीराम, चैनाराम, हरेंद्र, नगाराम कमल कुमार शामिल रहे। लंबे से कर रहा है मादक पदार्थ की तस्करी पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी दमाराम लंबे समय मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त है। इसके खिलाफ पहले से मादक पदार्थ के 2 मामले पुलिस थाना कोतवाली बाड़मेर व पुलिस थाना बिछवाल जिला बीकानेर में दर्ज है। दो मामले चौहटन में मारपीट के दर्ज है। आरोपी से मादक पदार्थ कहां से लेकर आया है और किसे बचने वाला था इसको लेकर पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *