बेटी बचाओ मुहिम के संस्थापक का 52वां जन्मदिन:72 बेटियों को गोद लेने की घोषणा, विधायक बोले- निस्वार्थ भाव से काम करते हैं दादरी

हनुमानगढ़ में ‘बेटी बचाओ-बेटी अपनाओ-बेटी पढ़ाओ’ मुहिम के संस्थापक राजेश दादरी ने गुरुवार को अपना 52वां जन्मदिन गोद ली गई बेटियों के साथ मनाया। कार्यक्रम में पहले बच्चियों को अल्पाहार कराया गया। इसके बाद दादरी ने बच्चियों के साथ केक काटा। मुख्य अतिथि विधायक गणेश राज बंसल ने कहा कि दादरी सरकारी स्कूल की बच्चियों को हर प्रकार की सुविधा पहुंचा रहे हैं। यह प्रयास बच्चियों को शिक्षा से जोड़े रखने में मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी काम को लगातार करने के लिए निस्वार्थ भावना और जुनून जरूरी है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक ने दादरी के शूज बैंक अभियान की सराहना की। इस मुहिम के तहत शहर और गांवों के सरकारी स्कूलों में बेटियों को जूते वितरित किए जाते हैं। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र दादरी ने अपने भाई राजेश की समाजसेवा पर गर्व जताया। वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष बालकृष्ण गोल्याण ने इसे नवरात्र में मातृभक्ति की सेवा का बेहतरीन उदाहरण बताया। कार्यक्रम में लॉयन्स क्लब के रीजन चेयरपर्सन और भामाशाह शिवशंकर खड़गावत ने 51 बेटियों को गोद लेने की घोषणा की। प्रमोद खारीवाल ने 21 बेटियों को गोद लेने का संकल्प लिया। इस तरह कुल 72 बेटियों को गोद लेने की घोषणा हुई। इस मौके पर डॉ. वीएस तिवाड़ी, राधाकृष्ण सिंगला, नितिन खदरिया, मनमोहन बंसल, योगेश गुप्ता, हरीश जगवानी, अनिल गुम्बर, अमित माहेश्वरी, गौरव वेद, भारतभूषण कौशिक, मलकीत सिंह मान, श्रीकांत चाचाण, डॉ. जतिन सिंगला, नीलकमल पेड़ीवाल, दिलीप, चंद्रकला, पवन मिड्ढा, लॉयन्स सिटी के सचिव महक गर्ग, मधुसूदन शर्मा आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *