मुख्य सचेतक ने रेल मंत्री को लिखा पत्र:तीनों समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन नियमित रूप से करने की मांग की

राजस्थान विधानसभा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने दक्षिण भारत से पश्चिमी राजस्थान के लिए प्रारंभ की गई तीन नई समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन वाया जालोर से किये जाने पर उनका आभार जताया है और तीनों ट्रेनों को नियमित करने की मांग की। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने पत्र के माध्यम से जालोर एवं पश्चिमी राजस्थान के निवासियों की लम्बे समय से चली आ रही दक्षिण भारत से पश्चिमी राजस्थान के लिए ट्रेनें प्रारंभ करने की मांग को देखते हुए चेन्नई से जोधपुर वाया जालोर, कोयंबटूर से भगत की कोठी वाया जालोर, इरोड (तमिलनाडु) से बाड़मेर वाया जालोर प्रारंभ की गई। जिससे जालोर जिले के प्रवासियों को यात्रा के दौरान फायदा होगा। जिससे गर्ग ने तीनों समर स्पेशन ट्रेनों के लिए स्वयं व राजस्थान के निवासियों की की तरफ से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बहुत-बहुत धन्यवाद व आभार जताया। इसके साथ ही अनुरोध किया कि इन तीनों समर स्पेशल ट्रेनों का नियमित रूप से संचालन करें जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *