30 अप्रैल तक जमा कर सकते हैं निगम टैक्स:बिलासपुर में निगम प्रशासन ने वसूला 86 करोड़ से अधिक का टैक्स, शासन ने दी छूट

बिलासपुर नगर निगम प्रशासन ने पहली बार 86 करोड़ रुपए से अधिक टैक्स की वसूली की है। लोगों को संपत्तिकर के भुगतान में सरकार ने विशेष छूट देते हुए समय अवधि बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है। इससे पहले 31 मार्च तक अंतिम तारीख निर्धारित की गई थी। अब 30 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के नागरिक अपने संपत्तिकर कर का भुगतान कर सकते हैं। एक माह तक निगम चलाएगा अभियान नगर निगम आयुक्त अमित कुमार की पहल पर इस बार जनवरी से लेकर मार्च तक टैक्स वसूली के लिए अभियान चलाया गया। जिसके चलते लोगों ने भी जागरूकता दिखाई। अब टैक्स जमा करने की तिथि बढ़ने के बाद एक बार फिर निगम प्रशासन अप्रैल महीने में अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी। इस दौरान लोगों को टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वित्तीय वर्ष में 86 करोड़ से अधिक की वसूली निगम में पहली बार 86 करोड़ यानी 90% की टैक्स वसूली हुई है। हालांकि संपत्तिकर, समेकितकर, जलकर, यूजर चार्ज, दुकान किराया, होर्डिंग्स शुल्क का अलग-अलग आंकड़ा जोन कार्यालयों से नहीं आई है। निगम का कहना है कि टैक्स को लेकर मार्च में सख्ती बरती गई। इसका फायदा मिला और एक माह में ही 25 करोड़ से अधिक का टैक्स मिला। शहर और आउटर में डेढ़ लाख से अधिक करदाता हैं। निजी कंपनी फेल साबित पूर्व में जब स्पायरो की टीम टैक्स वसूलती थी, तब वसूली का आंकड़ा कभी 65%से अधिक नहीं हुआ। स्पायरो का ठेका समाप्त होने के बाद निगम की टीम ही टैक्स वसूल रही है। शुरुआत में टैक्स वसूली की रफ्तार धीमी थी। बीते तीन माह यानी जनवरी, फरवरी और मार्च में 50 करोड़ की वसूली हुई, जिसमें 25 करोड़ तो सिर्फ मार्च में मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *