पुलिस चौकी से 150 मीटर दूर चोरी:सूने मकान का ताला तोड़ काजू, बादाम, मोबाइल चार्जर व 50 हजार ले गए, कुछ समय पहले ही खरीदा था घर

शहर में चोरी की घटनाएं कम नहीं हो रही। अब बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने सूने मकान में सेंध लगाई है। बेख़ौफ बदमाश बजरंग नगर पुलिस चौकी से महज 150 मीटर दूरी पर स्थित मकान का ताला तोड़ 50 हजार की नगदी उड़ा ले गए। साथ ही काजू बादाम व मोबाइल चार्जर भी ले गए। घटना के वक्त पीड़ित परिवार पड़ोस में स्थित दूसरे मकान में सोने गए थे। फरियादी प्रीति (36) ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले ही बजरंग नगर गली नम्बर 8 में मकान खरीदा है। मकान के सामने ही माता-पिता का घर है। रोज की तरह नगर निगम से आने के बाद घर का काम निपटा कर बच्चे के साथ माता-पिता के घर पर सोने जाती हूं। गुरुवार भी रात 10 बजे घर का ताला लगाकर माता-पिता के यहां सोने चल गए थे। सुबह जब पापा मॉर्निंग वॉक के लिए उठे तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। मकान की सभी लाइटे जली हुई थी। अंदर जाकर देखा तो घर में पूरा सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी का ताला टूटा हुआ था। अलमारी में रहे सोने चांदी के गहने व 50 हजार गायब थे। बदमाश घर में रखी खाने-पीने का राशन, काजू,बादाम, मोबाइल फोन और अन्य सामान चुरा कर ले गए। घर में हुई चोरी होने के बाद मेरी तबीयत खराब हो गई।
बोरखेड़ा थाने के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित ने चोरी की रिपोर्ट दी है। घटनास्थल पर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। बच्चे की सोने की चेन, चांदी के जेवर, काजू बादाम चोर ले गए। शिकायत पर मामला दर्ज किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *