पुलिस ने 8 जगह छापेमारी कर हेरोइन-अफीम जब्त की:37 से ज्यादा लोगों को किया गिरफ्तार, चार से अवैध हथियार बरामद

श्रीगंगानगर को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डीआईजी गौरव यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन सीमा संकल्प के तहत पुलिस ने कई स्थानों से मादक पदार्थ बरामद किए हैं। जवाहर नगर थाना पुलिस ने विशाल से 3 ग्राम हेरोइन बरामद की। चुनावगढ़ थाना पुलिस ने गुलाब सिंह से 5.89 ग्राम हेरोइन जब्त की। लालगढ़ जाटान थाना पुलिस ने प्रेम कुमार से 7 ग्राम हेरोइन बरामद की। सादुलशहर थाना पुलिस ने रविदत्त से 3.52 ग्राम हेरोइन और एक बाइक जब्त की। पदमपुर थाना पुलिस ने जसकरण सिंह से 5.62 ग्राम हेरोइन और बाइक बरामद की। श्री विजयनगर थाना पुलिस ने हेमचंद उर्फ ख्यालीराम से 100 ग्राम अफीम जब्त की। केसरीसिंहपुर थाना पुलिस ने गुरमीत सिंह उर्फ निका से 5 किलो 92 ग्राम डोडा पोस्त डंठल बरामद किया। कोतवाली थाना पुलिस ने सोमनाथ से 180 प्रोगैबलिन कैप्सूल जब्त किए। इसके अलावा करणपुर थाना पुलिस ने गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी बाबा से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद की। कोतवाली थाना पुलिस ने सन्नी से एक अवैध धारदार लोहे का कृपाण, पुरानी आबादी थाना पुलिस ने रामस्वरूप से एक अवैध तलवार और अनूपगढ़ थाना पुलिस ने कुंदन से एक धारदार तलवार बरामद की। सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। अभियान के तहत पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई करते हुए अवैध 02 लीटर हथकड़ शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। अन्य एक्ट में भी कार्रवाई डीआईजी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने अन्य एक्ट 126, 135(3) बीएनएसएस में निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए 6 जनों को पकड़ा है। वहीं, शांति भंग की आशंका में 31 जनों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के अन्तर्गत 36 व्हीकल का चालान और सीज की कार्रवाई भी की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *