बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में विस्थापित अप्रेंटिस संघ ने गुरुवार को एडीएम बिल्डिंग के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्लांट जाने वाले कर्मचारियों को रोका। इससे वहां तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सिटी इंस्पेक्टर, सेक्टर-4 थाना प्रभारी और सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों और बीएसएल प्रशासन के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। नौकरी की मांग को लेकर धरना अप्रेंटिस संघ के सदस्यों का कहना है कि बीएसएल प्रबंधन ने वर्षों पहले अप्रेंटिसशिप की परीक्षा ली थी। अब तक नियोजन नहीं किया गया। वे नौकरी की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। जल्द नियोजन प्रक्रिया शुरू की जाए संघ के नेता जानकी महतो ने कहा कि जब तक नियोजन प्रक्रिया शुरू नहीं होगी, प्रदर्शन जारी रहेगा। उनकी मांग है कि या तो जल्द नियोजन प्रक्रिया शुरू की जाए या कोई वैकल्पिक समाधान निकाला जाए। मांगें नहीं मानी गईं तो धरना अनिश्चितकालीन प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो धरना अनिश्चितकालीन रूप से जारी रहेगा। यह विरोध प्रदर्शन प्रशासन और बीएसएल प्रबंधन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।


