कपूरथला में मुनीम से 6 लाख ठगे:व्हाट्सएप पर आया था लिंक, असम-बंगाल के ठगों ने भेजा

कपूरथला में एक मुनीम से 6 लाख की साइबर ठगी हुई है। पीड़ित के बैंक खाते से महज व्हाट्सएप पर आए लिंक पर क्लिक करने के बाद रुपए खाते से कट गए। सुल्तानपुर लोधी के रहने वाले पीड़ित मुनीम का पंजाब नेशनल बैंक की दीपेवाल शाखा में पत्नी के साथ संयुक्त खाता है। उन्हें अचानक मोबाइल पर बैंक से पैसे कटने के कई मैसेज मिले। पीड़ित ने तुरंत बैंक जाकर अपना खाता बंद करवाया। लेकिन तब तक ठग 6 लाख रुपए निकाल चुके थे। घटना 9 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे की है, जिसकी अब एफआईआर हुई है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने किसी के साथ ओटीपी शेयर नहीं किया था। बस एक लिंक पर क्लिक किया था, जिसके बाद यह घटना हुई। मामले की जांच में साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने पाया कि पैसे असम और पश्चिम बंगाल के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए। साइबर क्राइम थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें असम के अख्तर हुसैन और दिलबर अली एमडी और पश्चिम बंगाल के मोहसिन मोलिया शामिल हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *