रायपुर नगर निगम में गुरुवार को जोन अध्यक्षों का चुनाव हुआ। 8 जोन में भाजपा पार्षद निर्विरोध चुने गए हैं। जबकि, जोन-3 में अध्यक्ष प्रत्याशी के चयन नहीं होने के कारण चुनाव नहीं हो पाया है। यहां जल्द ही चुनाव होंगे। दरअसल, निगम में भाजपा के सत्ता में आने के बाद जोन अध्यक्षों का चुनाव पिछली बार की तरह ही हुआ है। जोन अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया जोन कार्यालयों में पूरी की गई। कांग्रेस पार्षदों की संख्या कम होने के कारण कांग्रेस की ओर से नामांकन दाखिल नहीं किए गए। इसलिए सिंगल नामांकन होने के कारण निर्विरोध चुनाव हुए। ये बने जोन अध्यक्ष जोन-3 में विवाद, इसलिए नहीं हुआ चुनाव जोन-3 अध्यक्ष के लिए पार्षद साधना प्रमोद साहू का नाम लगभग तय था। कमेटी की ओर से भी मुहर लग गई थी। लेकिन उनका नाम लिस्ट में जारी नहीं किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के एक वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा को जोन अध्यक्ष बनना चाहते हैं। इसलिए उनकी आपत्ति के बाद सूची जारी नहीं की गई। अब यहां कल चुनाव होगा। ये थी जोन अध्यक्ष की प्रकिया


