बलौदाबाजार में राज्यपाल ने विकास कार्यों की समीक्षा की:आवास के हितग्राहियों को चाबी और दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल का वितरण; जल सरंक्षण की अपील

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका एक दिवसीय प्रवास पर बलौदा बाजार पहुंचे। कलेक्टर दीपक सोनी, एसपी विजय अग्रवाल और वनमंडलाधिकारी मयंक अग्रवाल ने सर्किट हाउस में उनका स्वागत किया। राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राज्यपाल ने कलेक्टर सभा कक्ष में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। अधिकारियों ने जिले में चल रही सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी। रमेन डेका ने पर्यावरण और जल संरक्षण पर जोर देते हुए नागरिकों से अधिक पौधरोपण करने की अपील की। वहीं राज्यपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित परिवारों को उनके आवास की चाबियां सौंपी। इसके अलावा जिले के दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित किया। जिससे वे अपने रोजमर्रा के जीवन में अधिक स्वतंत्रता और सुविधा का अनुभव कर सकें। मनोविकास केंद्र का दौरा इसके बाद राज्यपाल ने नवीन कृषि उपज मंडी परिसर स्थित मनोविकास केंद्र का दौरा किया। यह केंद्र मानसिक और शारीरिक रूप से अस्वस्थ बच्चों के उपचार और पुनर्वास के लिए बनाया गया है। राज्यपाल ने वहां बच्चों, उनके परिजनों और केंद्र में कार्यरत डॉक्टरों व कर्मचारियों से मुलाकात की। स्वच्छता दीदियों से मुलाकात की कई सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों से भी राज्यपाल मिले। इस दौरान महिला समूह की सदस्य महिलाओं ने अपने स्व रोजगार की जानकारी दी, किस तरह से काम कर रही हैं और किस तरह से लाभ हो रहा है, इसे बताया। यहां उन्होंने म, साथ ही नशा मुक्त हुए लोगों से मिलकर हालचाल जाना। राज्यपाल ने हितग्राहियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और उनकी समस्याओं के बारे में भी फीडबैक लिया। मौलश्री का पौधा लगाया संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में राज्यपाल ने महात्मा गांधी, छत्तीसगढ़ महतारी, शहीद वीर नारायण सिंह और डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने गार्डन में ‘मां के नाम’ से मौलश्री का पौधा लगाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *