रायपुर में एक युवक की दम घुटने से मौत हो गई। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवक की हत्या की बात सामने आई है। पुलिस को शक है कि परिवार के ही किसी सदस्य ने हत्या की है। हालांकि पुलिस पत्नी समेत परिवार के बाकी लोगों से पूछताछ कर रही है। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, वारदात होली के रात यानी 15 मार्च की है। खोरबाहरा निषाद (35) को परिवार के लोग रात में अस्पताल लेकर आए। परिजनों ने बताया कि यह होली के दिन रंग गुलाल खेलकर रात 9 बजे घर आया। इस दौरान वह शराब पिया हुआ था। फिर घर में खाना खाकर सो गया। फिर उठकर वह अचानक उल्टी करने लगा। डॉक्टरों ने किया मृत घोषित CHC आरंग के डॉक्टरों ने जांच के बाद खोरबाहरा को मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने लाश का पोस्टमॉर्टम कराया। करीब 15 दिन बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में व्यक्ति की मौत दम घोंटकर मारने से आई। बताया जा रहा है कि हत्या घर के भीतर हुई है। जिससे पुलिस को शक है कि हत्या परिवार के ही किसी व्यक्ति ने की है। वो ड्राइवरी का काम करता था। वह शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। घर में उसकी पत्नी, भाई और मां-बाप रहते हैं। इस मामले में पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर रही है।


