इनोवा कार से 38 किलो गांजा जब्त, 2 गिरफ्तार:ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे थे युवक, पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा

सरगुजा पुलिस ने इनोवा कार से 38 किलो गांजा के साथ दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने गांजे की कीमत 9.50 लाख रुपए बताई है। ओडिशा से गांजा लाया गया था। एसपी ने बताया कि आरोपी गांजा की तस्करी करते हुए बाहर ले जाने की फिराक में थे, जिन्हें पकड़ लिया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात कोतवाली पुलिस ने अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर जांच के दौरान एक इनोवा कार को रोका। पुलिस ने इनोवा कार की जांच की तो कार में बोरों में भरे हुए गांजे के पैकेट मिले। पुलिस ने कार सवार दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इनोवा कार को भी जब्त किया है। ओडिशा से लाया जा रहा था गांजा एसपी योगेश पटेल ने बताया कि, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इनोवा कार कार क्रमांक सीजी 16 सीएल 1858 की जांच की, जिस दौरान यह गांजा जब्त किया गया। आरोपियों ने गांजा ओडिशा से लाना बताया है। वे तस्करी के लिए इस मार्ग का उपयोग कर रहे थे। गांजा बाहर खपाया जाना था। एसपी ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की पतासाजी कर रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सरगुजा से होती है गांजे की तस्करी सरगुजा गांजे की तस्करी के लिए उपयोग किए जाने वाले प्रमुख मार्गों में से एक है। ओडिशा से रायगढ़ और जशपुर के रास्ते गांजा तस्कर गांजा लेकर सरगुजा आते हैं। यहां से गांजा यूपी और मध्यप्रदेश के लिए भेजा जाता है। सरगुजा और बलरामपुर में इसके पहले भी गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *