चारामा के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल में व्यवस्था चरमराई:बिना पंखे की कक्षाओं में बच्चे परेशान, प्रिंसिपल और स्टॉफ रूम के कमरे में कूलर चालू

कांकेर जिले में चारामा के पीएमश्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। स्कूल पिछले दो साल से प्रभारी प्रिंसिपल के भरोसे चल रहा है। स्कूल में शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। पिछले सत्र में कई शिक्षकों का ट्रांसफर हो गया। रिक्त पदों पर नए शिक्षक नहीं आए हैं। इंग्लिश, गणित और विज्ञान जैसे प्रमुख विषयों के लिए अन्य विषयों के शिक्षकों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। 29 सितंबर 2023 से हिंदी और इंग्लिश मीडियम दोनों का एक ही प्रिंसिपल है। स्कूल दो पालियों में चलता है – सुबह 8 से 11 बजे तक और दोपहर 12 से 4 बजे तक। प्रभारी प्रिंसिपल 11 बजे तक पहुंचते हैं। इस दौरान शिक्षक मनमर्जी से कक्षाएं चलाते हैं। टीन की छत वाले कमरे में बच्चों को हो रही परेशानी बुधवार को परीक्षा का समय सुबह 7:45 से 10 बजे तक रखा गया। 8:15 बजे तक बच्चे रोल नंबर के लिए भटकते रहे। शिक्षक 8:20 बजे प्रश्नपत्र लेकर पहुंचे। कक्षा 2 की स्थिति चिंताजनक है। कमरे में तीन में से दो पंखे बंद हैं। तीसरे पंखे की तार निकली हुई है। 32 डिग्री तापमान में टीन की छत वाले कमरे में बच्चों को परेशानी हो रही है। इसके विपरीत प्रिंसिपल और स्टाफ रूम में कूलर और पंखे चल रहे हैं। मई-जून तक नये प्रिंसिपल करेंगे जॉइन बीईओ केशव साहू ने बताया अगले सत्र तक मई-जून तक नये प्रिंसिपल की जॉइन होने की जानकारी दी। क्लासरूम में लगे पंखों का रिपेयरिंग और बिजली कनेक्शन के बोर्ड निकले हुए कि जानकारी मिल रहीं है। जिसे सुधार करवा लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *