मैट्रिक परीक्षार्थी नाबालिग को भगाने वाला आरोपी धराया:चियांकी का युवक न्यायिक हिरासत में, लड़की सकुशल बरामद किया

पलामू पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही अपहरण के आरोपी चियांकी निवासी गौरव कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप घटना 20 मार्च की है। नाबालिग लड़की मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा देने कन्या उच्च विद्यालय चियांकी गई थी। वह परीक्षा के बाद घर नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन की। इसके बाद 21 मार्च को लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने गौरव कुमार पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। आरोपी को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेजा सदर थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता के अनुसार, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। नाबालिग लड़की को भी वहीं से बरामद किया गया। पुलिस के दबाव में आरोपी लड़की को लेकर वापस लौटा था। लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और न्यायालय में उसका बयान दर्ज किया गया है। आरोपी गौरव कुमार को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *