विधायक प्रतिनिधि के घर पहुंची CBI:बिना पूछताछ किए मकान का फोटो खींचकर वापस लौटी

सीबीआई की टीम गुरुवार को फिर से भिलाई पहुंची। वो भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में रहने वाले भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के प्रतिनिध भोलू श्रीवास्तव के घर पहुंची। सीबीआई के अधिकारी गाड़ी से उतरे उन्होंने देखा की घर में ताला लगा है तो घर का फोटो खींचा और फिर फिर वापस लौट गई। आपको बता दें कि महादेव ऑनलाइन सट्टा के मामले में सीबीआई की टीम लगातार दुर्ग और रायपुर के अलग-अलग ठिकानों में छापेमारी कर रही है। 3 अप्रैल की सुबह सीबीआई की टीम भिलाई नगर विधायक के प्रतिनिधि राकेश उर्फ भोलू श्रीवास्तव के घर पहुंची। टीम में सुरक्षा कर्मी और कई अधिकारी थे। टीम के अधिकारी गाड़ी से उतरे उन्होनें भोलू श्रीवास्तव के घर के बाहर खड़ी गाड़ियों और घर की फोटो वीडियोग्राफी की। उस समय घर में ताला लगा हुआ था। टीम ने ना तो पड़ोसियों से कुछ पूछा और ना घर में कोई नोटिस चस्पा किया। फोटो वीडियोग्राफी करने के बाद पूरी टीम वापस लौट गई। भोलू श्रीवास्तव विदायक देवेंद्र यादव के काफी करीबी हैं। वो भिलाई नगर निगम की सामान्य सभा और बजट बैठक में विधायक प्रतिनिधि के रूप में शामिल होते रहे हैं। जिस समय सीबीआई की टीम वहां पहुंची उनके साथ लोकल पुलिस भी मौजूद रही। छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि सीबीआई की टीम भोलू श्रीवास्तव के घर सुबह आई थी। वो भी वहां पहुंचे थे। टीम ने भोलू के घर का फोटो वीडियो खींचा और फिर वापस लौट गई। विधायक देवेंद्र यादव के घर भी पहुंची थी सीबीआई सीबीआई की टीम कुछ दिन पहले भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के घर पहुंची थी। उस दौरान विधायक के बाहर होने के चलते टीम ने उनके घर की तलाशी ली और घर वालों से पूछताछ करके लौट गई। इसके बाद अब टीम उनके विधायक प्रतिनिधि के घर पहुंची थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *