ठंड जारी है…रात 4.1, दिन 22.2 डिग्री:14 दिसंबर से तेज ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना

कंपकपाने वाली सर्दी का असर बुधवार को भी जारी रहा। दोपहर में धूप रही, लेकिन 20-22 किमी-प्रति घंटे की रफ्तार से चली शीतलहर से लाेग ठिठुरते दिखे। बुधवार को रात का पारा 1.7 डिग्री गिरकर 4.1 डिग्री रहा। यह औसत 8.8 डिग्री से 4.7 डिग्री कम है। दिन का तापमान 0.9 डिग्री बढ़ा और 22.2 डिग्री दर्ज हुआ। यह भी औसत 26 डिग्री से 3.8 डिग्री कम रहा। प्रदेश में उदयपुर छठा सबसे ठंडा शहर रहा। शहर से सटे डबोक में दिन का पारा 1.3 डिग्री बढ़कर 22.2 डिग्री और रात का 4 डिग्री गिरकर 5.6 डिग्री रहा। माैसम विभाग के अनुसार अभी भी उत्तरी हवाएं चल रही हैं। देश के उत्तरी हिस्से में बर्फबारी हो रही है। वहां से अा रही ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में तेज गति से पहुंच रही है। इस कारण ठिठुरन बढ़ी हुई है। 14 दिसंबर से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे कड़ाके की ठंड से हल्की राहत मिल सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *