परिवहन विभाग ने 149 करोड़ रुपए राजस्व जुटाया:बिना टैक्स चुकाने वाले 16 हजार 800 वाहनों से वसूले 50 करोड़ रुपए

धौलपुर परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में शानदार प्रदर्शन किया है। विभाग ने पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 115 फीसदी अधिक राजस्व जुटाया है। कुल राजस्व संग्रह 149 करोड़ रुपए रहा। जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव के अनुसार मार्च 2025 में विभाग ने रिकॉर्ड प्रदर्शन किया। बिना टैक्स चुकाने वाले 16 हजार 800 वाहनों से 50 करोड़ रुपए वसूले गए। यह पिछले साल की तुलना में 35 फीसदी ज्यादा है। पिछले साल 14 हजार 800 वाहनों से 37 करोड़ रुपए की वसूली हुई थी। प्रशमन राशि में भी बढ़ोतरी देखी गई। विभाग ने इस वर्ष 20 करोड़ रुपए की प्रशमन राशि जमा की, जो पिछले साल के 14 करोड़ से 138 फीसदी अधिक है। मार्च 2025 में कुल राजस्व 59 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 126 फीसदी ज्यादा है। विभाग ने सड़क सुरक्षा पर भी ध्यान दिया। पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *