जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की है। शिवरीनारायण और पामगढ़ थाना क्षेत्र से कुल 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। पामगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बरगांव में तालाब के पास कुछ लोग पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 7 जुआरियों को पकड़ा। इनके पास से 8,100 रुपए नकद, 4 मोबाइल फोन और 5 मोटरसाइकिल जब्त की गईं। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई। ग्राम मुड़पार के कांजी नाला के पास से 5 जुआरियों को पकड़ा गया। इनके पास से 10,500 रुपए की नकदी जब्त की गई। सभी 12 आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जिले में जुआरियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।


