मुख्यमंत्री जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह कार्यक्रम पोस्टर का विमोचन

आज ग्रीन गार्डन मैरिज होम में युवा मोर्चा की जिला बैठक जिलाध्यक्ष सौरभ ताखा की अध्यक्षता में हुई जिसमें जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश मंत्री अरविंद पाल थे। युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्णा जाट ने बैठक का संचालन किया। जिलाध्यक्ष सौरभ ताखा ने बताया कि प्रदेश के मुखिया भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में युवा मोर्चा द्वारा सेवा सप्ताह शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जैसे रक्तदान शिविर, निशुल्क जांच शिविर, फल वितरण, तुलसी पौधा वितरण, कंबल वितरण, पुस्तक वितरण आदि कार्यक्रम कराए जाएंगे। बैठक के अंत में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया। पूर्व प्रदेश मंत्री अरविंदपाल ने बताया कि पूरे जिले भर में विधानसभा स्तर पर कार्यक्रम कराने की तैयारी कर रहा है। पूर्व में भी युवा मोर्चा ने विगत 4 साल से लगातार सामाजिक व सराहनीय काम कर रहा है। इस मौके पर सूर्यप्रताप जादौन, संतोष कुशवाह, प्रवीण प्रजापति, हरदीप पीरनगर, राजवीर डागुर, सोनू , सचिन मीणा, प्रेमसिंह , रॉकी , रजत अवार आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *