भास्कर न्यूज | खड़गपुर पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिले के विभिन्न इलाके में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये। पुलिसकर्मियों को गश्त लगाते हुये देखा गया। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर, मेदिनीपुर, नारायणगढ़, बेलदा, केशियारी सहित कई इलाके और झाड़ग्राम जिले के झाड़ग्राम, बेलपहाड़ी, बिनपुर, गोपीबल्लपुर, गिधनी, जामबनी और नयाग्राम सहित कई इलाके में राम नवमी को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। पुलिसकर्मी मुख्य सड़क से लेकर गलियों में गश्त लगा रहे हैं। दोनों जिले पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि रामनवमी के दौरान माहौल समान्य रहे और किसी भी तरह की तनाव की परिस्थिति उत्पन्न ना हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसलिए रामनवमी से पहले ही पुलिस कर्मी गश्त लगा रहे हैं, जिससे इलाके का माहौल शांतिपूर्वक रहे।


