खड़गपुर| कोतवाली थाना अंतर्गत मेदिनीपुर शहर के बड़ा आस्ताना के बंकिमपल्ली इलाके में मौजूद एक प्लास्टिक के गोदाम में अचानक आग लग गयी। जिससे इलाके के लोगों में दहशत फैल गयी। जानकारी हो कि इलाके के लोगों ने सर्वप्रथम बंद गोदाम के अंदर से धुआं निकलते हुये देखा था। थोड़े ही देर में आग ने गोदाम को अपने चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटें देखकर लोगों में दहशत फैल गयी। घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गयी। दमकल की एक इंजन इलाके में पहुंचकर आग को काबू में किया। आग के चपेट में आने के कारण गोदाम में रखे सामान जलकर राख हो गये। प्राथमिक जांच के बाद दमकल कर्मियों का कहना है कि शार्ट सर्किट से गोदाम में आग लगी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


