भास्कर न्यूज | अमृतसर रोटरी क्लब ईको और इंटरनेशनल फैलोशिप किक्रेट लविंग रोटेरियन की ओर से 3 दिवसीय किक्रेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। आईएफसीआर के को-आडिनेटर रोटेरियन जसपाल सिंह ने बताया कि रोटेरियन नॉर्थ जोन इंडिया के चेयरमैन एडवोकेट एसएस बत्तरा की अध्यक्षता में 4 अप्रैल को सुबह साढ़े 8 बजे किक्रेट टूर्नामेंट शुरू किया जाएगा। जिसमें डििस्ट्रक गर्वनर पीएस ग्रोवर मुख्य रूप से शामिल होकर टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे। टूर्नामेंट में दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और डििस्ट्रक 3070 की क्रिकेट टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट में आईएफसीआर आल इंडिया चेयरमैन मिलिंद मोहिते और आईएफसीआर के आल इंडिया सचिव सुनील रोहेले बोर्ड के सदस्यों के साथ शहर में पहुंच गए हैं। सभी सदस्यों ने वीरवार को इस टूर्नामेंट के लिए बैठक भी की। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट अमनदीप किक्रेट एकेडमी और खालसा कालेज किक्रेट ग्राउंड में खेला जाएगा।


