अमृतसर| मान बेटियां समाज भलाई की ओर से जिला स्तर पर प्रभाकर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता करवाई गई। स्टालवार्ट्स वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। पार्थ, रूद्र, सेयांश और लक्ष्य ने शानदार प्रदर्शन किया। चारों ने तृतीय स्थान हासिल किया। बच्चों के जोश और उत्साह को देखते हुए उन्हें सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल मनीषा धानुका ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं।


