प्रदेश में 425 ईवी बसें चलेंगी, 5 शहरों में पहले चरण की तैयारी

चंडीगढ़| पंजाब में ईवी बसें चलाने और ईको सिस्टम को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सरकार राज्य को प्रदूषण मुक्त बनाने और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है। पहले चरण में अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, एस.ए.एस. नगर और पटियाला में ईवी बसें चलाने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। अमृतसर में 100, जालंधर में 75, लुधियाना में 100, एस.ए.एस. नगर में 100 और पटियाला में 50 बसें शामिल करने पर विचार हुआ है। बैठक में मंत्री ने बस रूटों के परमिटों की डी-क्लबिंग की समीक्षा कर कानूनी समाधान निकालने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *