कल शाम 4 बजे से 7 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक बड़े वाहनों की नो एंट्री

रामनवमी को लेकर 5 अप्रैल से अगले तीन दिनों के लिए शहर के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। 6 अप्रैल को निकलने वाली मुख्य शोभायात्रा को ध्यान में रखते हुए दोपहर एक बजे से ही मेन रोड में सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद किया गया है। विभिन्न अखाड़ों से निकलने वाली झांकियों के दौरान यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है। यही वजह है कि शनिवार शाम 4 बजे से 7 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक शहर में सभी प्रकार के बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। 7 अप्रैल को दुर्गा पूजा के विसर्जन जुलूस वाला रूट भी डायवर्ट रहेगा। किशोरी यादव चौक से महावीर चौक होते हुए अपर बाजार के रास्ते शहीद चौक तक आने-जाने वाले मार्ग में सभी प्रकार के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। 6 अप्रैल की दोपहर एक बजे से इन मार्गों पर वाहनों का परिचालन बंद किशोरी यादव चौक से अपर बाजार होते हुए महावीर मंदिर चौक के रास्ते शहीद चौक और अपर बाजार से महावीर मंदिर चौक के रास्ते किशोरी यादव चौक की और आने-जाने वाले वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। एसएसपी आवास से कचहरी चौक होते हुए शहीद चौक की ओर जाने वाले मार्ग में वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। सर्कुलर रोड से जेल चौक तक ही परिचालन कर सकेंगे एवं वहां से अन्य मार्ग होकर जाएंगे। चडरी तालाब से अल्बर्ट एक्का चौक की ओर जा रहे मार्ग पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। प्लाजा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक, पुरुलिया रोड से सर्जना चौक की ओर आने वाले वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। एसएन गांगुली रोड, विष्णु गली, बुधिया गली और राधेश्याम गली से मेन रोड की ओर आने वाले वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। चर्च रोड से मेन रोड की ओर आने वाले वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। वूल हाउस के पास से मेन रोड की ओर आने वाले वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। कर्बला चौक से रतन टॉकीज की तरफ आने वाले वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। पीपी कंपाउंड से सुजाता चौक की ओर जाने वाले वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। चुटिया बाजार रोड में दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। राजेंद्र चौक से ओवर िब्रिज, सुजाता चौक की ओर वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी। 6 की दोपहर 1 बजे से मेन रोड में वाहनों की नो इंट्री रामनवमी जुलूस को लेकर छह अप्रैल की दोपहर एक बजे से ही मेन रोड में वाहनों की एंट्री पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। जुलूस संपन्न होने​ तक वाहन सवारों को मेन रोड में आने-जाने की इजाजत नहीं होगी। उन्हें डायवर्ट रूट से ही जाना होगा। वाहन सवार को रोकने के लिए विभिन्न सड़कों पर ड्रॉपगेट बनाए गए हैं, जहां अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। सख्त निर्देश दिया गया है कि वाहन सवार को किसी भी हाल में आगे जाने की अनुमति नहीं देंगे। रामनवमी पर सदर अस्पताल अलर्ट, हर पाली में तैनात रहेंगे डॉक्टर रामनवमी के मौके पर बड़ी संख्या में राम भक्तों के सड़क पर उतरने और शस्त्र प्रदर्शन के दौरान संभावित घटना के मद्देनजर सदर अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल में अतिरिक्त चिकित्सकों की तैनाती की है। जरूरी दवाएं और फर्स्ट एड किट उपलब्ध कराए गए हैं। रामनवमी के दिन सेकंड शिफ्ट में आमतौर पर तैनात 3 डॉक्टरों के बजाय इस बार 6 डॉक्टरों को ड्यूटी पर लगाया गया है। सुबह की पाली में भी 5 डॉक्टरों की तैनाती की गई है। रामनवमी पर अल्बर्ट एक्का चौक और तपोवन मंदिर में भी मेडिकल इमरजेंसी टीमों को तैनात किया गया है। दोनों स्थानों पर फर्स्ट एड किट और दवाओं के साथ टीमें तैनात रहेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *