ग्राहक बन जेवर दुकान में आया, 11.50 लाख रुपए के गहने लेकर भागा शातिर

रांची | लोअर चुटिया के अयोध्यापुरी रोड नंबर-2 में एक जेवर दुकान से 11.50 लाख के जेवरात लेकर भागने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नंदनी ज्वेलर्स के संचालक आनंद प्रसाद ने चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि महादेव मंडा के पास उनकी जेवर दुकान है। बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे नीली टोपी पहने एक अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान पर ग्राहक बन कर आया और सोने के गहने दिखाने को कहा। आनंद ने उसे गहने दिखाए तो बातों में उलझा कर दुकान में रखे डिब्बों से करीब 125 ग्राम सोने के गहने निकाल लिए। इसके बाद वह मौका देखकर फरार हो गया। व्यवसायी ने बताया कि गहनों की कीमत करीब 11 लाख 50 हजार रुपए है। पुलिस जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *