पूछताछ के बाद छोड़ा:चेकिंग में कार से 3 करोड़ के सोने के गहने और 8.40 लाख कैश जब्त

रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर बुधवार देर रात एक कार से करीब 3 करोड़ रुपए की सोने की ज्वेलरी और 8.40 लाख रुपए कैश जब्त की गई है। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार को पकड़ा। कार में दो लोग सवार थे। डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि कवर्धा से रायपुर की ओर जा रही सफेद रंग की कार में करोड़ों का सोना और कैश होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद नाकेबंदी कर कार की तलाशी की गई, जिसमें सोने के आभूषण, चैन, अंगूठी, चूड़ी और नेकलेस मिले। साथ में 8.40 लाख रुपए कैश भी बरामद हुए। संदिग्ध उमाशंकर साहू निवासी भगत चौक टिकरापारा रायपुर और जावेद जिवानी निवासी फव्वारा चौक बैरन बाजार रायपुर को हिरासत में लेकर कोतवाली थाना लाया गया। इनके पास बिल और दस्तावेज नहीं थे। टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है। पूछताछ में दोनों ने कवर्धा शहर में कुछेक सराफा व्यवसायी को सोने के गहने कच्चे में बेचने की बात स्वीकार की है। डीएसपी चंद्राकर ने बताया कि आयकर विभाग (आईटी) रायपुर के एडिशनल डायरेक्टर को चिट्ठी भेज दी गई है। वहीं, जब्त 3 करोड़ के सोने के गहने और कैश को कोतवाली थाने के मालखाने में जमा रखा गया है। वहीं दोनों संदिग्ध को सुपुर्दनामा में छोड़ दिया गया है। रायपुर के रोहित ज्वेलर्स के दो सेल्समैन को पकड़ा था
डीएसपी चंद्राकर ने बताया कि पकड़े गए दोनों संदिग्ध सदर बाजार रायपुर के रोहित ज्वेलर्स में सेल्समैन का काम करते हैं। इस पर रोहित ज्वेलर्स के मालिक मयंक शाह को थाने बुलाया गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पास पक्के बिल हैं, लेकिन साथ नहीं लाए थे। थाने में बयान देकर वे रायपुर लौट गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *