बिलासपुर के पूर्व MLA को जान से मारने की धमकी:पुलिस में दी शिकायत; DGP से कार्रवाई मांगी, भाजपा विधायक जम्वाल पर लगाए गंभीर आरोप

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर को जान से मारने की धमकी मिल रही है। बंबर ठाकुर ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर धमकी दी जा रही है। इसकी उन्होंने पुलिस शिकायत दर्ज करवाई है। बंबर ने कहा कि उन्हें इसके पीछे स्थानीय विधायक त्रिलोक जम्वाल का हाथ लग रहा है। पूर्व विधायक ने साफ शब्दों में कहा, अगर मुझे कुछ होता है, तो इसके जिम्मेदार त्रिलोक जम्वाल होंगे। उन्होंने पुलिस महादनिदेशक से इस मामले में कड़ा संज्ञान लेने और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। विधायक अनाप-शनाप बयानबाजी करते हैं: बंबर बंबर ठाकुर ने कहा, भाजपा विधायक अनाप-शनाप बयानबाजी करते हैं। उन्होंने कहा कि त्रिलोक जम्वाल ने विधानसभा में बिलासपुर में हो रही अवैध खनन (माइनिंग) को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उनके दावे सही है तो इसके मुख्यमंत्री और राज्यपाल के सामने प्रमाण पेश करें। गलत आरोप न लगाए जाए। अवैध माइनिंग के सबूत दे त्रिलोक जम्वाल: बंबर बंबर ठाकुर ने कहा अगर भाजपा विधायक बताएंगे कि अवैध माइनिंग कहां हो रही है, तो हम भी उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के 99% रेलवे में ठेकेदारों के तौर पर काम कर रहे हैं। पूर्व विधायक ने भाजपा विधायक पर व्यक्तिगत हमले करते हुए कहा कि त्रिलोक जम्वाल ने उनकी पत्नी पर जमीन से जुड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने चुनौती दी विधायक आरोप साबित करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक के पास दुबई, पंचकूला और शिमला में बड़े-बड़े बंगले हैं। वह बताएं यह संपत्ति कहां से आई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *