चोरी के आरोप में बंद कैदी जेल से फरार, तलाश शुरू

दंतेवाड़ा| जिला जेल दंतेवाड़ा से चोरी के आरोप में बंद कैदी गुरुवार शाम 4 बजे फरार हो गया है। जेल प्रबंधन ने खबर लिखे जाने तक शिकायत कोतवाली में दर्ज नहीं कराया था। पहले सभी कैदियों की गिनती होती रही और फिर फरार होने वाला कैदी किस मामले में जेल में बंद था, यह पतासाजी जेल प्रबंधन देर शाम तक करता रहा। जेल में सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में मुख्य गेट से लेकर जेल के मोर्चे में जवानों की तैनाती रहती है, बावजूद इसके कैदी दिनदहाड़े जेल से भागने में कामयाब हो गया। दंतेवाड़ा में बस्तर पंडुम का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर जिला मुख्यालय में जगह-जगह जवानों की तैनाती है। इसके बाद भी कैदी भागने में कामयाब हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *