प्रशासन की कार्रवाई से ढकेल और फुटपाथ मजदूर परेशान

ढकेल, फुटपाथ, मजदूर संघर्ष समिति की मीटिंग जनता आन्दोलन के संयोजक एवं संघर्ष समिति के संरक्षक एवं सलाहकार राघवेन्द्र सिंह अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में ढकेल मजदूर विनोद ने बताया कि पिछले 20-25 दिन से शहर के अन्दर ढकेल, फुटपाथ मजदूरों को प्रशासन द्वारा परेशान किया जा रहा है। जिससे ढकेल, फुटपाथ मजदूरों पर रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ढकेल चालक मंशीलाल ने बताया कि हम कर्ज पर माल खरीदकर ढकेल पर मजदूरी करके रोजी रोटी कमाते हैं, लेकिन प्रशासन की कार्रवाई से ढकेल, फुटपाथ मजदूरों में हड़कंप मचा हुआ है। संरक्षक राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि शहर में बेरोजगारी का संकट है। प्रशासन को कोई भी आदेश देने से पहले मजदूरों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि मजदूर कोई भू माफिया नहीं हैं वो तो मजबूरीवश सड़क पर रोजी रोटी कमाने के लिये खड़ा हुआ है। शहर में भू माफियाओं ने जो कब्जे कर रखे हैं उन पर प्रशासन क्यों ध्यान नहीं दे रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *