अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल अधेड़ की मौत:दोस्त के ससुराल वालों को छोड़कर लौट रहा था, स्पीड ब्रेकर पर उछलकर गिरा, सिर पर लगी चोट

शहर के भीमगंजमंडी थाना इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। ताराचंद जैन (55) रामपुरा बजाज खाना इलाके के रहने वाले थे। मंगलवार रात को दोस्त के रिश्तेदार को स्टेशन छोड़कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। आज सुबह इलाज के दौरान ताराचंद की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। बेटे प्रतीक ने बताया कि 17 दिसंबर की रात पापा अपनी स्कूटी से दोस्त के ससुराल वालों को कोटा रेलवे स्टेशन पर छोड़ने गए थे। रात 12 बजे वापस लौटते समय हल्दीघाटी गेट के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनबैलेंस हो गई। पापा सड़क पर गिर गए। सड़क से गुजरने वाले लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के जरिए उन्हें एमबीएस में भर्ती करवाया। डॉक्टर ने उन्हें ब्रेन डेड बताया। वो तीन दिन तक वेंटिलेटर पर थे। आज उनकी मौत हो गई। भीमगंज मंडी थाना एसआई कमलेश कुमार ने बताया कि घटना मंगलवार की रात 12 बजे के आसपास की है। परिजनों ने बताया कि ताराचंद जैन स्टेशन गए थे। वहां से आते समय हल्दीघाटी गेट के आसपास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इलाज के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गई।पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *