राजसमंद में 4.93 करोड़ के 75 प्रस्तावों का अनुमोदन:संबल ग्राम विकास योजना के कार्यों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक

राजसमंद जिले में संबल ग्राम विकास योजनान्तर्गत 75 प्रस्तावों पर 4 करोड़ 93 लाख रुपयों की राशि का अनुमोदन किया।
सम्बल ग्राम विकास योजनान्तर्गत वर्ष 2024-25 में कराये जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव के संबंध में कलेक्टर बालमुकुन्द असावा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जहां कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति द्वारा पंचायत समिति कुम्भलगढ़ में 6 कार्यों के प्रस्तावों के लिए 41 लाख रूपए, आमेट में 25 कार्यों के प्रस्तावों के लिए 161 लाख रूपए, राजसमन्द में 6 कार्यों के लिए 40 लाख रूपए, देवगढ़ में 18 कार्यों के प्रस्तावों के लिए 130 लाख रूपए, भीम में 6 कार्यों के प्रस्तावों के लिए 30 लाख रूपए व रेलमगरा में 9 कार्यों के प्रस्तावों के लिए 66 लाख रूपए, वही खमनोर के लिए 5 कार्यांे के लिए 25 लाख रूपए का अनुमोदन किया गया। बैठक में सदस्य सचिव बृजमोहन बैरवा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद् राजसमंद एवं सदस्य जयप्रकाश चारण, उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजसमंद उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *