केंद्रीय नारकोटिक्स टीम पर तस्करों का हमला:वारदात के बाद पथराव करते हुए फरार हो गए, पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया

देर रात तस्करी की सूचना पर पहुंचे केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग के दल पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में विभाग के अधीक्षक बीएन मीणा और हवलदार शोएब खान जख्मी हो गए। हमलावर दो गाड़ियों में सवार थे और वारदात के बाद पथराव करते हुए फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, प्रतापगढ़ के निरीक्षक एसके मिश्रा ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धरियावद रोड पर संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। इस पर अधीक्षक बीएन मीणा अपने स्टाफ के साथ धरियावद रोड पहुंचे। मौके पर दो गाड़ियों में सवार बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। दल ने उनका पीछा करते हुए हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गाड़ियों को रोककर पूछताछ की कोशिश की। इसी दौरान बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे बीएन मीणा और शोएब खान घायल हो गए। घटना के दौरान फायरिंग की बात भी सामने आई है, हालांकि इस फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *