संसद परिसर में सांसदों के बीच हुई धक्कामुक्की को घटना के विरोध में शुक्रवार को भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से हनुमान चौराहे तक रैली निकाली गई। हनुमान चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। बता दें कि गुरुवार को संसद के मकर द्वार पर सरकार और विपक्ष के सांसद आमने सामने आ गए थे। इसमें भाजपा के एक सांसद को धक्का लगा और वह नीचे गिर गए। भाजपा ने राहुल गांधी पर धक्कामुक्की का आरोप लगाया था। इसके बाद पार्लियामेंट थाने में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। राहुल गांधी के खिलाफ छह धाराओं में FIR दर्ज की गई थी। आज इस घटना के विरोध में युवा मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा ने प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर दोपहर 3:30 बजे एकत्रित हुए। यहां कई वक्ताओं ने अपनी बात रखी। यहां से जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार के नेतृत्व में रैली के रूप में कार्यकर्ता हनुमान चौराहे पर पहुंचे। यहां राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला दहन किया। हमारे लिए अंबेडकर भगवान के समान
भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने प्रदर्शन को संबोधित किया। कहा कांग्रेस का चरित्र हम पहले से ही जाने हैं। कल जो घटना हमारे लोकतंत्र के मंदिर में घटित हुई है, यही कांग्रेस की आदत है। पार्टी के दो सांसदों को राहुल गांधी ने इतनी जोर से धक्का मारा कि वो गिर पड़े और उन्हें ICU में भर्ती करना पड़ा। संविधान की हत्या किसी ने की है तो वो राहुल गांधी ने की है। कांग्रेस पार्टी ने संविधान में इतने संशोधन किया। हमारे लिए संविधान और अंबेडकर भगवान के समान हैं। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब का अपमान किया है। यह सहन नहीं किया जाएगा। पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव ने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा की सरकार आई और सुंदर लाल पटवा मुख्यमंत्री बने, तब बाबा साहब की प्रतिमा लगाई गई। जनसंघ ने कभी बाबा साहब के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन कांग्रेस ने उनके खिलाफ दो-दो बार चुनाव लड़ा। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुमेर सिंह गढ़ा, हरि सिंह यादव, पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव, जिला मंत्री संतोष धाकड़, अरुण चतुर्वेदी, नीरज निगम, जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धाकड़, सुरेश रघुवंशी संगम, आलोक विजयवर्गीय, अनुसुइया रघुवंशी, विट्ठल दस मीणा, मान सिंह परसौदा, रविन्द्र रघुवंशी टिल्लू, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, पार्षदों सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


