कांकेर में भाभी को देवर ने पीट-पीटकर मार डाला:सिर पर डंडे से वार कर किया लहूलुहान, बेहोश होने के बाद भी पीटा

छत्तीसगढ़ के कांकेर में देवर ने भाभी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। महिला को लहूलुहान हालत में धमतरी जिले के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया। लेकिन महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक मृतका सातो बाई मंडावी (50) पति कंवर सिंह मंडावी कांकेर जिले के ग्राम खैरवाही की रहने वाली थी। गुरुवार को आरोपी देवर तुसली राम मंडावी ने घर में घुसकर भाभी पर हमला कर दिया। चारमा थाने में मारपीट की रिपोर्ट भी दर्ज महिला के सिर पर गहरी चोट आई और पीठ पर डंडे से पिटाई से खून जमने के निशान पड़ गए। गुरुवार को चारमा थाने में मारपीट का रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। डंडे से किया सिर पर हमला परिजनों ने बताया कि सातो बाई घर में चावल का साफ कर रही थी, तभी पीछे से आरोपी तुलसी मंडावी ने डंडे से सिर पर हमला कर दिया। इससे महिला खून से लथपथ होकर बेहोश हो गई। आरोपी इसके बाद भी नहीं रुका और महिला को डंडे से पीटता रहा। पुरानी रंजिश के चलते की हत्या परिजनों का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते देवर तुलसी मंडावी ने भाभी को मारा है। वारदात के बाद आरोपी भाग गया। परिजन महिला को चारमा के अस्पताल में लेकर आए। यहां से रेफर करने के बाद महिला को धमतरी के निजी अस्पताल लाया गया। यहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। संबंधित थाने को भेजी जाएगी डायरी धमतरी जिला अस्पताल चौकी प्रभारी सीआर पनागर ने बताया कि पंचनामा कर महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है, जिसके बाद संबंधित थाने को मामले की डायरी भेजी जाएगी। …………………………………………………… छत्तीसगढ़ में क्राइम की ये खबर भी पढ़ें… बिलासपुर में घर में घुसकर महिला से गैंगरेप: सिगरेट पीने बदमाश पहुंचे थे दुकान, अकेली पाकर बिगड़ी नीयत; हत्या की धमकी देकर वारदात छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महिला से गैंगरेप हुआ है। घर में घुसकर दो बदमाशों ने दुष्कर्म किया है। युवक महिला की दुकान में सिगरेट पीने के लिए गए थे। तभी महिला को अकेली देखकर उनकी नीयत बिगड़ गई। घटना दस दिन पहले की है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *