रामगढ़ पचवारा| राजस्थान विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से उपखंड स्तर पर काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार किया गया। निजीकरण को लेकर ओपीएस और जीपीएफ कटौती आदि मांगों को लेकर सहायक अभियंता कार्यालय रामगढ़ पचवारा के बाहर बिजली कर्मचारियों ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर सहायक अभियंता कुलदीप मीणा, कनिष्ठ अभियंता रोहित मीणा, रेवेन्यू अधिकारी ज्ञानेंद्र मीणा, सूरज मीना, प्रकाश शर्मा, राम प्रसाद मीणा, प्रशांत, मेहता, हनुमान सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।


