जोधपुर एयरपोर्ट पर अमेरिकी यात्री के पास सैटेलाइट फोन मिला:सुरक्षा एजेंसियों को बोला- भारत में उपयोग नहीं किया; टूरिस्ट ग्रुप के साथ आया था

भारत घूमने आए अमेरिकी नागरिक को जोधपुर एयरपोर्ट पर सैटेलाइट फोन के साथ पकड़ा। वह अपने ग्रुप के साथ अमेरिका से भारत आया था। आज जोधपुर से दिल्ली जा रहा था। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही है। CISF ने फोन जब्त किया है। एयरपोर्ट थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया- जोधपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह 11 दिल्ली की फ्लाइट उड़ान भरने वाली थी। फ्लाइट से दिल्ली जाने के लिए 28 अमेरिकी नागरिकों का एक ग्रुप एयरपोर्ट पहुंचा था। चेकिंग के दौरान ग्रुप में शामिल यात्री विली वेई यांग (62) के सामान में सैटेलाइट फोन मिला। ये यात्री मूल रूप से चीन का रहने वाला है। जोधपुर से दिल्ली जाने वाला था ग्रुप
एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा एजेंसी की सूचना पर सीआईडी, पुलिस, आईबी सहित अन्य एजेंसियों के अधिकारी भी एयरपोर्ट पहुंचे। पूछताछ में यात्री ने बताया- वह साल 1991 से अमेरिका में ही रह रहा है। भारत घूमने के लिए एक ग्रुप के साथ 28 मार्च को मुंबई पहुंचा था। वहां से उदयपुर आकर 3 दिन रुका। इसके बाद 2 अप्रैल को जोधपुर आए थे। आज दिल्ली जा रहे थे। ग्रुप का 26 अप्रैल को हांगकांग जाना प्रस्तावित है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, टूरिस्ट येंग से पूछताछ में सामने आया कि अमेरिका में सैटेलाइट फोन का उपयोग सामान्य है। उसका कहना है- भारत आने के बाद उसने एक बार भी इसका उपयोग नहीं किया। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां इसकी भी पुष्टि करेगी। साथ ही टूरिस्ट के पास मिले सैटेलाइट फोन को जब्त किया गया है। जांच में खामी नहीं मिली तो एम्बेसी के माध्यम से इसके मालिक को वापस लौटा दिया जाएगा। 3 साल पहले भी अमेरिकी के पास मिला था सैटेलाइट फोन
इससे पहले भी जोधपुर एयरपोर्ट पर अमेरिका निवासी नेडियल के पास सैटेलाइट फोन मिला था। उससे पूछताछ में पता चला था कि वो अपने परिवार के साथ दो दिन पहले जोधपुर आया था। उसे इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली जाना था। सीआईएसएफ को उसके पास संदिग्ध सामग्री होने का पता लगा था। तलाशी में सैटेलाइट फोन मिला था। हालांकि, बाद में उसे भी पूछताछ करके छोड़ दिया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *