हजारीबाग में सीएम सोरेन का विपक्ष पर हमला:कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, कहा- विपक्ष सिर्फ हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर रहा

हजारीबाग जिला स्कूल मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 46वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री सुदीप्ति कुमार सोनू और योगेंद्र महतो भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में हजारीबाग जिले के 16 प्रखंडों से बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता पहुंचे। इस आयोजन के जरिए पार्टी ने उत्तरी छोटा नागपुर में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास किया। सरकार विकास करने में जुटी है: सीएम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने 30 मिनट के संबोधन में विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष हिंदू-मुस्लिम की तुष्टिकरण की राजनीति कर रहा है। जबकि उनकी सरकार विकास और आम लोगों की जरूरतों को पूरा करने में जुटी है। सीएम ने घोषणा की कि जल्द ही ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। सरकार गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों की जरूरतें पूरी करेगी। उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने अन्य दलों को छोड़कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद उन्हें पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता दिलाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *