लोहरदगा| महा रामनवमी पर्व इस बार 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। यह पर्व भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग और श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि यह पर्व चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार रामनवमी की तिथि 5 अप्रैल की शाम 7:26 बजे से शुरू होकर 6 अप्रैल की शाम 7:22 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार रामनवमी 6 अप्रैल को मनाई जाएगी। संजय सर्राफ ने कहा कि महा रामनवमी केवल धार्मिक पर्व नहीं है, यह भारतीय संस्कृति की धरोहर भी है। त्रेतायुग में हुआ था, जब राक्षसों का अत्याचार बढ़ गया था। लोहरदगा | सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को सुंदरकांड पाठ, हवन पूजन व आरती के साथ नवीन सत्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ विद्यालय के प्रधानाचार्य, आचार्य, दीदी व छात्र छात्रों द्वारा किया गया। जिसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर प्रबंधकारिणी समिति के सचिव अजय प्रसाद, शिव शंकर, पूर्व आचार्य कमलावती सिंह, रवि रंजन कुमार उपाध्याय, सुनीता कुमारी, पूजा सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। लोहरदगा | कला समिति रघुनंदन लेन के द्वारा महाअष्टमी की अवसर पर 5 अप्रैल को रात्रि दस बजे से अस्त्र शस्त्र चालान एवं बाजा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में दो चरण का खेल खेला जाएगा। प्रथम चरण लाठी और द्वितीय चरण में तलवार, बलम, भाला, किसी भी अन्य अस्त्र-शस्त्र, नाटकीय व आग का खेल खेल सकते है। वहीं बाजा प्रतियोगिता में बजरंगबली की जय और डंका बजाना अनिवार्य है। समिति ने जिले के सभी अखाड़ों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। गुमला| राष्ट्रीय हिंदू संगठन गुमला द्वारा हर्षोल्लास और धूमधाम से हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2082 मनाया गया। मौके पर झारखंड प्रदेश प्रभारी विकास नाथ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता, जिला सचिव सावन कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग थे। गुमला| सरना अस्तित्व रक्षा मंच कोटेंगसेरा की ओर से शुक्रवार को सरहुल पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया है। अध्यक्ष रमेश उरांव ने बताया कि इसमें विभिन्न प्रखंडों से खोड़हा दल शामिल होंगे।


