कला उत्सव में जिले का मांदरी लोक नृत्य रहा अव्वल

भास्कर न्यूज | कांकेर राज्य समग्र शिक्षा द्वारा राज्य स्तरीय कला उत्सव 2024-25 का आयोजन रायपुर के शंकर नगर शिक्षा महाविद्यालय में आयोजित किया गया। राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता पारंपरिक लोक कलाओं और शास्त्रीय कलाओं की विभिन्न शैलियों पर केंद्रित 6 विधाओं के लिए था। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से आए नवमीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता देकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए दावेदारी पेश की। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरालठेंमली ने सामूहिक आदिवासी मांदरी नृत्य में प्रस्तुति देकर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया और राष्ट्रीय कला उत्सव के लिए चयनित हुए। कांकेर डीईओ अशोक कुमार पटेल के दिशा निर्देशन व कला उत्सव जिला नोडल अधिकारी, टीम प्रभारी पुष्पांजलि ठाकुर के मार्गदर्शन में कांकेर जिला से 23 प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी। आ​द्रिका, तेजमनी, आकांक्षा, देवकी, भूमिका ने सामूहिक देशभक्ति गीत और विभूति मरकाम ने चित्र कला में अपनी सहभागिता दी। सभी जेपी इंटरनेशनल स्कूल सरंगपाल कांकेर से हैं। हरदेव शोरी,युवराज साहू,अजीत शोरी, पूनम पटेल, नागेश्वर उसेंडी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवगांव ने पारंपरिक संगीत वादन में सामूहिक प्रस्तुति दी। हेमंत कुमार कुमेटी, संदीप सलाम, ममता कुमेटी, अमरीका कुमेटी,अनुष्का मतलाम शास. हाईस्कूल ईरादाह ने सामूहिक नाटक स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता विषय पर तथा मोनालिका साहू और प्रवीण साहू सेजस चारामा ने पारंपरिक कहानी वाचन पंडवानी कथा में अपनी सहभागिता दी। सभी बच्चों के प्रभारी शिक्षक अरविंद मोईरांगचू, प्रताप सिंह सेवता, ओमप्रकाश डडसेना, नोहर लाल देवांगन, सोनाऊ राम ध्रुव थे। बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सहायक संचालक लक्ष्मण कावड़े, एपीसी एमन जैन, प्राचार्य तारा चंद सिन्हा, रितेश चौबे, जीआर गुरुवर, चंद्र शेखर यादव, अल्का शर्मा आदि ने शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *