वार्षिक परीक्षा में अर्श टॉपर, दी गई ट्रॉफी

भास्कर न्यूज | प्रतापपुर महर्षि विद्या मंदिर प्रतापपुर में वार्षिक परीक्षा के नतीजे घोषित किए गए। परिणाम जानने के लिए छात्र-छात्राएं लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि सभी छात्रों ने मेहनत और आत्मविश्वास से परीक्षा दी। कई छात्रों ने 85% से ज्यादा अंक हासिल किए। कुछ ने 95% से अधिक अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया। दूसरी कक्षा के छात्र अर्श खान ने सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए। वह न सिर्फ अपनी कक्षा में प्रथम आया, बल्कि पूरे विद्यालय में टॉपर रहा। उसे दो ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों को एक जैसे गिफ्ट दिए गए। कक्षा 1 से 8 तक के टॉप तीन छात्रों को ट्रॉफी दी गई। प्रधानाचार्या मौसमी दत्ता ने छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म में आने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। वेशभूषा से ही छात्र की पहचान होती है। प्रधानाचार्या ने बताया कि नए सत्र में 100% उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्रों को भी सम्मान मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *