विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया

मनेंद्रगढ़ | यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्षा प्रतिमा यादव एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद सरजू यादव, पार्षद अनिल प्रजापति, माया सुंकर, स्वप्निल सिन्हा, समाजसेविका मनप्रीत कौर व सभाजीत यादव रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि प्रतिमा यादव ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मेहनत और समर्पण की महत्ता समझाई और विद्यालय के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार पांडेय ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए इस तरह के कार्यक्रमों को भविष्य में भी आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने छात्रों को प्रोत्साहित किया और विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *