अमेजन-नोकिया के बीच पेटेंट विवाद सुलझा:दोनों कंपनियों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमे वापस लिए; वीडियो टेक्नोलॉजी पेटेंट पर मतभेद था

फिनलैंड की टेक कंपनी नोकिया ने अमेजन के साथ वीडियो टेक्नोलॉजी से जुड़ा पेटेंट विवाद सुलझा लिया है। सोमवार को नोकिया ने बताया कि दोनों कंपनियों के बीच एक पेटेंट समझौता हुआ है। इसके तहत अमेजन अब स्ट्रीमिंग सर्विसेज और डिवाइसों में नोकिया के वीडियो पेटेंट्स का इस्तेमाल कर पाएगा। इस समझौते के बाद दोनों कंपनियों ने एक दूसरे के खिलाफ दायर मुकदमे वापस ले लिए हैं। हालांकि कंपनियों ने समझौते की शर्तें गुप्त रखी हैं। नोकिया की वीडियो टेक्नोलॉजी का बिना अनुमति इस्तेमाल किया विवाद की शुरुआत अक्टूबर 2023 में हुई थी। तब नोकिया ने अमेजन पर यूके, जर्मनी, भारत, अमेरिका और यूरोप के पेटेंट कोर्ट में केस दायर किया था। अमेजन पर प्राइम वीडियो और डिवाइसों में नोकिया के वीडियो कंप्रेशन, कंटेंट डिलीवरी, रिकमेंडेशन और हार्डवेयर से जुड़े पेटेंट्स का बिना अनुमति इस्तेमाल का आरोप था। नोकिया ने HP पर भी केस किया था इससे पहले नोकिया ने टेक कंपनी HP (ह्यूलेट-पैकार्ड) पर भी अमेरिकी कोर्ट में केस किया था। ये केस भी वीडियो टेक्नोलॉजी के बिना अनुमति इस्तेमाल से जुड़ा था। हालांकि नोकिया ने अक्टूबर 2024 में HP के साथ समझौता कर लिया था। नोकिया के पास 20 हजार से ज्यादा पेटेंट्स नोकिया के पास वीडियो टेक्नोलॉजी से जुड़े 20,000+ पेटेंट्स हैं, जिन्हें दुनिया भर की कंपनियां लाइसेंस पर इस्तेमाल करती हैं। अमेजन के साथ समझौते पर नोकिया ने कहा कि यह समझौता उनके इनोवेशन और पेटेंट पोर्टफोलियो की मजबूती को दिखाता है। हालांकि, दोनों कंपनियों ने समझौते की वित्तीय या तकनीकी डिटेल्स साझा नहीं की हैं। अमेजन की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *