मोगा में नशा तस्करों पर पुलिस का एक्शन:6 तस्करों की 3.50 करोड़ की प्रॉपर्टी सीज, NDPS एक्ट में केस दर्ज

पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मोगा में पुलिस ने ‘पीला पंजा- युद्ध नशे के खिलाफ’ अभियान के तहत 6 नशा तस्करों की 3 करोड़ 50 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। डीएसपी रमनदीप सिंह के अनुसार, डीजीपी पंजाब और एसएसपी मोगा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। थाना कोट ईसे खां के गांव दौलेवाला में दो प्रमुख तस्करों की संपत्ति जब्त की गई। अर्शदीप सिंह की 1 करोड़ 19 लाख और सुखजीत सिंह की 83 लाख रुपए की संपत्ति शामिल है। 4 तस्करों की संपत्ति जब्त कोट ईसे खां के चार अन्य तस्करों की भी संपत्ति जब्त की गई। संदीप सिंह की 32.06 लाख, गुरजंट सिंह की 11.28 लाख, गुरचरण सिंह की 37.80 लाख और गुरविंदर सिंह की 66.35 लाख रुपए की संपत्ति सीज की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। डीएसपी रमनदीप सिंह ने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी दी है कि नशा तस्करी बंद करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *