धोनी चेन्नई की कप्तानी कर सकते हैं:गायकवाड की कोहनी में चोट, खेलना मुश्किल; कल दिल्ली कैपिटल्स से मुकाबला

IPL में एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। वे 5 अप्रैल यानी शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होने वाले मैच में चेन्नई की कमान संभाल सकते हैं। इस मुकाबले में CSK के रेगुलर कैप्टन ऋतुराज गायकवाड का खेलना संदिग्ध है। उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोहनी में चोट लगी थी। प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेन्नई के बैटिंग कोच माइकल हसी से अगर ऋतुराज नहीं खेले तो उनकी जगह कप्तानी कौन करेगा के सवाल पर कहा, ‘मुझे यकीन है कि फ्लेमिंग और ऋतुराज ने इस बारे में सोचा होगा। लेकिन हमारे पास कुछ युवा खिलाड़ी हैं। वे विकेट के पीछे रहते हैं। शायद वह अच्छा काम कर सकते हैं। मुझे इस बारे में पक्का नहीं पता।’ ऋतुराज ने पिछले 2 दिन से ट्रेनिंग नहीं की: हसी
माइकल हसी ने कहा, ‘ऋतुराज ने पिछले 2 दिन से ट्रेनिंग नहीं की है। वे आज बल्लेबाजी करने की कोशिश करेंगे। अभी भी उनके हाथ में सूजन है, लेकिन वे हर दिन बेहतर हो रहे हैं। इसलिए, हम आश्वस्त हैं कि वे कल तक ठीक हो जाएंगे।’ उन्होंने आगे कहा, धोनी के पास कप्तानी का अनुभव है, इसलिए शायद वही ये काम करे। लेकिन सच कहूं तो मुझे ठीक से पता नहीं है।’ तुषार की बॉल गायकवाड के कोहनी पर लगी थी
गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गायकवाड़ को तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे की गेंद कोहनी पर लगी थी। उन्होंने मैच में अर्धशतक जरूर जड़ा था। लेकिन चेन्नई वो मुकाबला हार गई थी। गायकवाड़ ने मैच के बाद कुछ दिन ट्रेनिंग नहीं की थी। उनके एल्बो में सूजन है। IPL में सबसे ज्यादा मैच धोनी के नाम
IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों में महेंद्र सिंह धोनी पहले पायदान पर हैं। वह अब तक 267 मैच खेल चुके हैं। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार खिताब जिताया है। उन्होंने 39.13 की औसत से 5289 रन बनाए है। इस दौरान धोनी ने 24 अर्धशतक भी लगाया। उन्होंने विकेटकीपिंग में 44 स्टंपिंग और 152 कैच भी लपके हैं। IPL में 100 मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान
धोनी IPL में 100 मैच जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उनकी गिनती बेस्ट फिनिशर के रूप में होती है। धोनी ने IPL में सर्वाधिक 226 मैचों में कप्तानी की है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने ने 158 मैचों में कप्तानी की है। धोनी ने अपनी कप्तानी में CSK को 2023 में आखिरी बार चैंपियन बनाया था। उसी फाइनल में उन्होंने आखिरी बार कप्तानी भी की थी। धोनी अपनी कप्तानी में टीम को 133 मैचों में जीत दिला चुके हैं। जबकि 91 में टीम को हार मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *