कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया:सदन में भीमराव अंबेडकर पर दिए बयान को लेकर अमित शाह से माफी की मांग

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर ने जिला अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। स्थानीय हनुमान चौराहे पर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया और अमित शाह का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने मांग की है कि अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोक सभा व राज्य सभा में माफी मांगे। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडक के लिए आपत्तिजनक बातें संसद भवन में कहना अमित शाह के दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। डॉ भीमराव अंबेडकर हमारे व पूरे देश कि जनता के आदर्श हैं। देश की आजादी और नवनिर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों का अपमान करके भाजपा और अमित शाह ने अपनी मानसिकता दिखा दी है। माफी की मांग उम्मेद सिंह तंवर ने बताया- संसद के शीतकालीन सत्र में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर पर अनर्गल बयान देकर न केवल बाबा साहेब का अपमान किया है बल्कि देश की जनता का व अपमान किया है। संवैधानिक पद पर होने के बाद ऐसी अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ जैसलमेर के सभी संविधान में विश्वास रखने वाले अम्बेडकरवादी, गांधीवादी , समस्त कांग्रेसजन इसका विरोध करते हैं और हनुमान चौराहे पर गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन करके अपना विरोध दर्ज करवाते हैं। हमारी मांग है कि देश के प्रधानमंत्री व गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा व राज्य सभा में इसको लेकर माफी मांगे। इस दौरान काफी संख्या में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *